लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस संकट: कांग्रेस आलाकमान से सिद्धू की मुलाकात को लेकर संशय बरकरार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून कांग्रेस की पंजाब इकाई में कलह को दूर करने के लिए चल रहे प्रयासों के बीच पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात को लेकर संशय बरकरार है।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सिद्धू के साथ कोई बैठक तय नहीं हैं, हालांकि सिद्धू के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह दिल्ली पहुंचे हैं और उनकी राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से मुलाकात हो सकती है।

इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि सिद्धू की मंगलवार को ही कांग्रेस के इन दोनों शीर्ष नेताओं से मुलाकात होगी।

राहुल गांधी मंगलवार को अपने आवास से कार चलाते हुए निकले तो मौके पर मौजूद पत्रकारों ने सिद्धू से उनकी मुलाकात की संभावना को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में गांधी ने कहा कि उनकी और सिद्धू की कोई मुलाकात तय नहीं है।

गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस के भीतर की कलह को दूर करने के प्रयास के तहत राहुल गांधी ने हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं के साथ मंथन किया। पार्टी की तीन सदस्यीय समिति ने भी 100 से अधिक नेताओं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मंत्रणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया