लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस विवादः बैठक का दौर जारी, सीएम अमरिंदर सिंह बोले-सोनिया गांधी जो भी फैसला करेंगी वो सबको स्वीकार...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 18, 2021 07:18 IST

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सुनील जाखड़ से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू के कांग्रेस की राज्य इकाई का अगला अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू ने जाखड़ को बड़ा भाई और मार्गदर्शक बताया।जाखड़ से मिलने के बाद सिद्धू ने चंडीगढ़ में कुछ मंत्रियों समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की।जाखड़ ने सिद्धू को सक्षम व्यक्ति करार दिया।

नई दिल्लीः पंजाब की कांग्रेस इकाई में चल रही कलह के जल्द खत्म होने की संभावना शनिवार को उस वक्त बढ़ गई, जब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस महासचिव हरीश रावत से मुलाकात के बाद कहा कि पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जो भी फैसला करेंगी वो सबको स्वीकार होगा।

दूसरी तरफ, रावत ने अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया और कहा कि बहुत सारी अटकलें निर्मूल साबित हुई हैं। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी रावत शनिवार दोपहर चंडीगढ़ पहुंचे और मुख्यमंत्री से मिले। रावत हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचे और वहां से सीधे मुख्यमंत्री के मोहाली स्थित फार्म हाउस गए।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने अमरिंदर सिंह के हवाले से कहा कि रावत के साथ उपयोगी बैठक हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हरीश रावत जी के साथ उपयोगी बैठक हुई। यह दोहराया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला सबको स्वीकार होगा। कुछ मुद्दे उठाए, जिनके बारे में रावत ने कहा कि इन्हें कांग्रेस अध्यक्ष तक पहुंचाया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद रावत ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं अमरिंदर सिंह जी से मिलकर अभी-अभी दिल्ली लौटा हूं। मुझे प्रसन्नता है कि बहुत सारी बातें जो बाहर चर्चा में हैं, वो बिल्कुल निर्मूल साबित हुई हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कैप्टन साहब ने फिर से अपने उस महत्वपूर्ण बयान को दोहराया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि माननीया कांग्रेस अध्यक्ष पंजाब के विषय में अध्यक्ष के पद को लेकर के जो भी निर्णय करेंगी वो निर्णय मुझे स्वीकार्य होगा, मैं उसका आदर करूंगा। कैप्टन साहब, इस बड़े बयान के लिए आपका धन्यवाद।’’

उधर, सिद्धू ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मुलाकात की। दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में मुलाकातों का यह सिलसिला उस वक्त शुरू हुआ जब शुक्रवार को अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर स्पष्ट कर दिया कि सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावनाओं को झटका लग सकता है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व क्रिकेटर सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की इकाई का प्रमुख बनाया जा सकता है और उनके साथ दो या फिर नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

रावत का चंडीगढ़ दौरा अमरिंदर सिंह को मनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि वह सिद्धू को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने के खिलाफ हैं। उधर, सिद्धू और जाखड़ के बीच मुलाकात आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली और इसके बाद सिद्धू ने जाखड़ को बड़ा भाई और मार्गदर्शक बताया।

वहीं, जाखड़ ने सिद्धू को सक्षम व्यक्ति करार दिया। शुक्रवार को सिद्धू ने नयी दिल्ली में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और हरीश रावत मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि सिद्धू को पार्टी में अहम पद दिए जाने की खबरों से अमरिंदर सिंह नाराज हैं और उन्होंने इस घटनाक्रम पर आपत्ति जताते हुए सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। पार्टी के विधायकों से सिद्धू की बैठक ऐसे दिन में हुई है जब कांग्रेस महासचिव और पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से चंडीगढ़ में मुलाकात की है।

सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच बाजवा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच शनिवार को प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आलोचक रहे बाजवा ने अमरिंदर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और मुख्यमंत्री के वफादारों सहित कई अन्य विधायकों के साथ बैठकें कीं। राज्यसभा सांसद बाजवा के अलावा पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने एक साथ बैठे नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, '' पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह, और राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ओर कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।''

इस तस्वीर को दोबारा साझा करते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बाजवा और अमरिंदर सिंह को एक साथ देखकर खुशी हुई। साथ ही उम्मीद जतायी कि राज्यसभा सांसद और मुख्यमंत्री मिलकर एक मजबूत टीम तैयार करेंगे। 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावअमरिंदर सिंहसोनिया गाँधीराहुल गांधीनवजोत सिंह सिद्धूपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया