लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने चार सलाहकार नियुक्त किए

By भाषा | Updated: August 11, 2021 22:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अगस्त कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को लोकसभा सदस्य अमर सिंह और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा सहित चार सलाहकार नियुक्त किए।

पिछले महीने प्रदेश कांग्रेस का प्रमुख बनने के बाद सिद्धू ने पहली बार ऐसी नियुक्ति की है। पूर्व किक्रेटर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एक चिट्ठी में कहा, “मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में तत्काल प्रभाव से चार सलाहकारों को नियुक्त करता हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक पंजाबी के बेहतर भविष्य के लिए इनमें से प्रत्येक को उनके दृष्टिकोण के लिए बहुत सम्मान देता हूं।”

जब सिद्धू स्थानीय निकाय मंत्री थे तब लोकसभा सदस्य अमर सिंह उनके सलाहकार थे। बाद में, मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अमर सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब (एससी) सीट से जीत हासिल की।

पूर्व आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में नामित होने के बाद, सिद्धू कई नेताओं के पास पहुंचे थे और उनके आवासों पर गए थे और सुल्ताना उनमें से एक थी।

वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार द्वारा आईपीएस अधिकारी दिनकर गुप्ता को पुलिस महानिदेशक नियुक्त करने को मुस्तफा ने अन्य आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के साथ चुनौती दी थी। मुस्तफा और चट्टोपाध्याय सहित पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नजरअंदाज करके गुप्ता को राज्य का पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था।

सिद्धू ने अपने सलाहकारों के तौर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विज्ञान बाबा फरीद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्यारे लाल ग्राग और राजनीतिक विश्लेषक मलविंदर सिंह माल को भी नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं