लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेसः ''धोखेबाज'', ‘‘रोंदू बच्चा’’ और ''कायर'', नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा, ''दगा हुआ कारतूस'' करार दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2021 20:09 IST

Punjab Congress: पंजाब के मंत्रियों परगट सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भी अपनी नयी पार्टी बनाए जाने और कथित तौर पर भाजपा के निकट होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस छोड़कर अपनी नयी पार्टी लोक पंजाब कांग्रेस का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख से गले मिलने का जिक्र किया है। पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की तस्वीरें साझा।

चंडीगढ़ः कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें ''धोखेबाज'', ‘‘रोंदू बच्चा’’ और ''कायर'' बताया।

सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री को ''दगा हुआ कारतूस'' और '' निराशा से भरा'' हुआ करार दिया। सिंह ने एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर अपनी नयी पार्टी लोक पंजाब कांग्रेस का ऐलान किया था, जिसके बाद सिद्धू ने सिंह पर हमला बोला है।

इस बीच, पंजाब के मंत्रियों परगट सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भी अपनी नयी पार्टी बनाए जाने और कथित तौर पर भाजपा के निकट होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में सिंह द्वारा अवैध रेत खनन में लिप्त विधायकों की पोल खोलने की ओर संकेत किए जाने पर सिद्धू ने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा, ''क्या वह इतने वर्षों से सो रहे थे?'' उन्होंने पूछा कि अगर सिंह के शासनकाल में माफिया था तो पैसा कौन कमा रहा था?

सिद्धू ने अमरिंदर सिंह को ''दुनिया का सबसे बड़ा कायर'' करार देते हुए सवाल उठाया कि अगर कुछ गलत होने के बारे में उन्हें जानकारी थी तो उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की? एक सवाल के जवाब में सिद्धू ने कहा, '' मैं एक दगे हुए कारतूसों के बारे में बात नहीं करना चाहता।''

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, '' वह एक धोखेबाज व्यक्ति हैं। वह एक रोंदू बच्चा बन गए हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब व्यक्ति की उम्र बढ़ती है तो वह बच्चा बन जाता है।'' उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता अब पूर्व मुख्यमंत्री से नफरत करती है। सिद्धू ने दावा किया कि उन्होंने कभी पद का लालच नहीं किया और हमेशा पंजाब के हित के साथ खड़े रहे।

सिद्धू ने कहा, '' मैंने हमेशा पंजाब को चुना।'' सिद्धू ने मंगलवार को हुई विधायकों की बैठक का भी जिक्र किया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि नीतियां दो महीने के लिए नहीं बल्कि पांच वर्षों का रोडमैप हैं। इस बीच, राज्य के खेल एवं शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने अमरिंदर सिंह की नयी पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ''उनकी पार्टी ना तो 'पंजाबियों' के लिए है, ना ही 'लोक' के लिए और निश्चित तौर पर 'कांग्रेस' तो नहीं ही है।''

परिवहन मंत्री वारिंग ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सिद्धू पर पाकिस्तान की यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख से गले मिलने का जिक्र किया है। मंत्री ने वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, '' अब आप किसान विरोधी भाजपा के साथ सीटें साझा कर रहे हैं। ये आपके नए सहयोगियों की कुछ तस्वीरें हैं।'' 

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूपंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं