लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने श्री देवी तालाब मंदिर में लंगर पर लगने वाला जीएसटी माफ किया

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:25 IST

Open in App

जालंधर, 31 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को यहां शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में मत्था टेका और लंगर पर लगने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को माफ किये जाने की घोषणा की ।

चन्नी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘धार्मिक और आध्यात्मिक तीर्थस्थलों के केंद्रों पर लंगर की नि:स्वार्थ सेवा - पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत का एक अभिन्न हिस्सा है । श्री देवी तालाब मंदिर में मत्था टेकते समय, मैंने इस अत्यधिक प्रतिष्ठित मंदिर में परोसे जाने वाले लंगर पर जीएसटी माफ करने की घोषणा की।’’

इससे पहले मंदिर में चन्नी ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के लोकाचार को हर कीमत पर बनाए रखा जाएगा और यह हमेशा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी ।

उन्होंने मंदिर की अपनी यात्रा को ‘‘संतुष्टिदायक अनुभव’’ करार दिया । उन्होंने कहा कि श्री देवी तालाब मंदिर दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत है।

चन्नी ने कहा कि वह मंदिर में राज्य की शांति और विकास के लिए प्रार्थना करने आए हैं, जिसके लिए उनकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू