लाइव न्यूज़ :

विजय दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: July 26, 2021 16:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को करगिल विजय दिवस पर करगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और युवाओं से राष्ट्र सेवा के लिये सशस्त्र बलों में शामिल होने की अपील की ।

सरकारी बयान में कहा गया है कि करगिल विजय दिवस की 22 वीं सालगिरह पर मुख्यमंत्री ने यहां युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किये । उन्होंने पंजाब के उन 54 बहादुर सपूतों को सैल्यूट किया जिन्होंने करगिल अभियान में अपनी शहादत दी थी ।

करगिल विजय दिवस के मौके पर बलिदानों को याद करते हुये सिंह ने उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने जुलाई 1999 में करगिल, द्रास एवं बटालिक सेक्टर में घुसपैठ करने वाली पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुये अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे।

बयान में कहा गया है कि युवा एनसीसी कैडेटों एवं सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिये तैयारी कराने वाले माई भागो संस्थान की महिला कैडेटों के साथ संक्षिप्त बातचीत में सिंह ने उनसे देश की एकता और अखंडता को अक्षुण रखने के लिये सशस्त्र बलों में शामिल होने की अपील की ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने के लिए वे एक आदर्श भी बन सकते हैं।

गौरतलब है कि 1999 में भारतीय सशस्त्र बलों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुये करगिल की पहाड़ी की चोटी पर कब्जा करने के पाकिस्तान के मंसूबे को विफल कर दिया था । इसे ‘आपरेशन विजय’ नाम दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया