लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेजों के लिए नर्सों, तकनीशियनों की भर्ती का दिया आदेश

By भाषा | Updated: April 23, 2021 19:28 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेजों में 400 नर्सों एवं 140 तकनीशियनों की तत्काल भर्ती किए जाने का शुक्रवार को आदेश दिया।

एक अधिकारिक बयान में बताया गया कि सिंह ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग को राज्य में स्वीकृत की जा चुकीं और स्वीकृत किए जाने की प्रक्रिया से गुजर रहीं कॉलेज परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि पंजाब स्वास्थ्य संबंधी बुनियादे ढांचे के विकास की दिशा में पीछे न रह जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह केंद्र को पत्र लिखकर अनुरोध करेंगे कि पंजाब के सैन्य अस्पतालों एवं चंडीगढ़ के स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के उपग्रह केंद्रों को अतिरिक्त कोविड-19 बिस्तर मुहैया कराने का निर्देश दिया जाए।

सिंह ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ओ पी सोनी ने मोहाली, होशियारपुर और कपूरथला में स्थापित होने वाले विभिन्न अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी से मलेरकोटला और गुरदासपुर में भी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा पीजीआईएमईआर के उपग्रह केंद्र इस साल संगरूर में भी शुरू किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि फिरोजपुर में पीजीआईएमईआर के उपग्रह केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है।

सोनी ने बताया कि मोहाली में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान स्थापित करने के लिए नयी दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद से हाल में अनुमति मिली है।

राज्य में विभाग के तहत इस समय दो विश्वविद्यालय हैं- बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, होशियारपुर और गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय, होशियारपुर। इनके अलावा विभाग के तहत तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज, दो डेंटल (दंत चिकित्सा) कॉलेज, एक आयुर्वेद कॉलेज और 12 नर्सिंग स्कूल/कॉलेज हैं।

सोनी ने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कोरोना वायरस के 14,000 से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू