लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने नकल की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए

By भाषा | Updated: September 11, 2021 22:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक को नकल और पेपर लीक की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा । इस बीच पुलिस विभाग प्रदेश में अपने भर्ती अभियान के अगले चरण के लिए तैयार है।

पंजाब में 22 अगस्त को उप-निरीक्षक पद के लिये आयोजित एक लिखित परीक्षा के दौरान कथित रूप से नकल में शामिल होने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद मुख्यमंत्री का यह निर्देश आया है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा उपायों को और तेज करने के लिये कहा, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके ।

गुप्ता ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाये जा रहे हैं ताकि इंटरनेट एवं एवं ब्लूटूथ के माध्यम से संपर्क नहीं हो ।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस विभाग मुख्य आरक्षक (अनुसंधान कैडर) के लिये 12 से 19 सितंबर के बीच लिखित परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिये 75544 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस पद के लिये कुल 787 सीटें हैं ।

इसमें कहा गया है कि इसके बाद 25 से 26 सितंबर के बीच आरक्षक (जिला एवं सशस्त्र कैडर) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जायेगा । प्रदेश में 4358 रिक्तियों के लिये कुल 4,70,775 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

बयान में कहा गया है कि इसके बाद अक्टूबर में पुलिस विभाग में 2600 अन्य पदों पर भर्ती अभियान चलाया जायेगा ।

गौरतलब है कि खन्ना पुलिस ने 17 से 24 अगस्त के बीच हुयी परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था । उप निरीक्षक पद के लिये इन परीक्षाओं का आयोजन राजधानी चंडीगढ के अलावा अन्य स्थानों पर आयोजित किया गया था ।

गुप्ता ने बताया कि खन्ना पुलिस ने जिन लेागों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले अंकित, और विकास, हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले रणबीर सिंह तथा राजिंदर सिंह, सोनीपत जिले के रहने वाले अमित एवं जींद जिले के रहने वाले नवजोत कौर के रूप में की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग