पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, कांग्रेस नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं

By भाषा | Updated: September 23, 2021 22:35 IST2021-09-23T22:35:46+5:302021-09-23T22:35:46+5:30

Punjab CM leaves for Delhi, may discuss cabinet expansion with Congress leadership | पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, कांग्रेस नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं

पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, कांग्रेस नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं

चंडीगढ़, 23 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां वह राज्य कैबिनेट विस्तार पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

चन्नी अमृतसर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

उनका दिल्ली दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार को शिमला से राष्ट्रीय राजधानी लौटे हैं।

कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ भी राहुल और प्रियंका के साथ विमान से दिल्ली लौटे।

चन्नी, दोनों उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओ. पी. सोनी तथा राज्य कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को नयी कैबिनेट के विस्तार पर पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा के लिए राष्ट्रीय राजधानी गए थे।

टीम ने कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और और महासचिव हरीश रावत से मुलाकात की थी।

सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है।

परगट सिंह, राजकुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, सुरजीत धीमान, अमरिंदर सिंह राजा वरिंग और कुलजीत सिंह नागरा के मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे हैं।

परगट सिंह को सिद्धू का करीबी माना जाता है और वर्तमान में वह पंजाब कांग्रेस के महासचिव हैं और गिलजियान पार्टी की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

इस तरह के कयास हैं कि अमरिंदर सिंह के करीबी राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी और साधु सिंह धर्मसोत को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। सोढ़ी खेल मंत्री थे जबकि धर्मसोत सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab CM leaves for Delhi, may discuss cabinet expansion with Congress leadership

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे