लाइव न्यूज़ :

पंजाब : मुख्यमंत्री ने शुरू की 'मेरा घर मेरे नाम' योजना

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:54 IST

Open in App

दीनानगर (गुरदासपुर), 17 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गांवों और शहरों की 'लाल लकीर' के भीतर बने घरों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने के लिए रविवार को 'मेरा घर मेरे नाम' योजना की शुरुआत की।

'लाल लकीर' जमीन के उस हिस्से को कहा जाता है जोकि गांव की बस्ती का ही हिस्सा होता है और इसका उपयोग केवल गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

यहां आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना सभी लोगों, विशेषकर जरूरतमंद और वंचित तबकों के लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और राजस्व मंत्री अरुणा चौधरी भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यह योजना केवल गांवों में रहने वाले लोगों के लिए ही शुरू की गई थी लेकिन अब इसे 'लाल लकीर' क्षेत्र में आने वाले शहरों के पात्र निवासियों तक पहुंचाया जा रहा है।

चन्नी ने कहा कि राजस्व विभाग को डिजिटल मैपिंग के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ऐसी आवासीय संपत्तियों का ड्रोन सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहचान एवं सत्यापन संबंधी जांच प्रक्रिया के बाद सभी पात्र निवासियों को उचित संपत्ति कार्ड (सनद) दिए जाएंगे ताकि उन्हें समयबद्ध तरीके से स्वामित्व का अधिकार दिया जा सके।

चन्नी ने कहा कि इसके अलावा पुराने मोहल्लों (मोहल्लों) में बने घरों में लंबे समय से रह रहे लोगों को भी इस योजना के अंतर्गत शामिल कर इसका लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'बसेरा' नामक एक अन्य योजना के तहत 'लाल लकीर' के बाहर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देकर राहत प्रदान की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल