लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने आधा राज्य मोदी सरकार को समर्पित कर दिया : आप

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के मुद्दे पर शुक्रवार को पंजाब सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आधे से अधिक राज्य को मोदी सरकार को ‘समर्पित’ कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने बुधवार को बीएसएफ की ताकत में इजाफा करते हुए पंजाब में उसके अधिकार क्षेत्र का विस्तार अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर तक के दायरे में कर दिया। पंजाब में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है।

‘आप’ ने आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर बीएसएफ की शक्तियों में विस्तार करीब आधे पंजाब को केंद्र के अधीन लाने के लिए किया गया है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने पार्टी मुख्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विस्तार देश के संघीय ढांचे पर ‘सीधा हमला’ है।

उल्लेखनीय है कि चडढ़ा पंजाब में आम आदमी पार्टी के राजनीति मामलों के सह प्रभारी हैं जहां पर कांग्रेस की सरकार है।

चड्ढ़ा ने कहा, ‘‘बीएसएफ के न्यायाधिकार क्षेत्र में विस्तर कर नरेंद्र मोदी सरकार ने आधे से अधिक पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू किया है। इन इलाकों पर अब भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार शासन करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह इसलिए किया गया क्योंकि भाजपा समझ चुकी है कि वह राज्य में सरकार नहीं बना सकती।’’

आप नेता कहा कि उनकी पार्टी बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के केंद्र के फैसले की ‘कड़ी’ निंदा करती है और इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसा नहीं होने देंगे।’’

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी है जहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू