लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने डीजीपी को आप, शिअद के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: June 7, 2021 19:28 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में धरना-प्रदर्शन करने वाले विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून के तहत मामले दर्ज करें।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और आम आदमी पार्टी (आप) के कृत्यों को ‘‘गैर जिम्मेदाराना’’ और कोविड-19 को देखते हुए राज्य में लागू पाबंदियों का घोर उल्लंघन करार देते हुए मुख्यमंत्री ने डीजीपी दिनकर गुपता से कहा कि कानून के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

कोरोना वायरस के टीके निजी अस्पतालों को ‘‘देने के’’ मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के खिलाफ आप ने रविवार को जहां प्रदर्शन किया वहीं शिअद ने सोमवार को ‘धरना’ दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब लोग विवाह एवं अंतिम संस्कार के लिए भी इकट्ठा नहीं हो सकते हैं, इन दलों के नेता और कार्यकर्ता ‘‘उच्छृंखल तरीके’’ से व्यवहार कर रहे हैं जो पंजाब के लोगों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार को अनुमति नहीं दी जा सकती या बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि रविवार को आप का धरना राज्य में सप्ताहांत में लगे कर्फ्यू का उल्लंघन है और इस तरह के धरना और राजनीतिक सभाओं से संक्रमण के फैलने का खतरा रहता है।

उन्होंने डीजीपी से कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए। सिंह ने कहा कि नेताओं की समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है, जिसका इन दलों ने ‘‘त्याग’’ कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया