लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री का दावा : पूर्व विधायक सेखरी कांग्रस नहीं छोड़ेंगे

By भाषा | Updated: June 27, 2021 21:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 जून बटाला के पूर्व विधायक अश्विनी सेखरी के कांग्रेस छोड़ने की खबरों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को कहा कि वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पार्टी में बने रहेंगे और उनके पार्टी छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता है।

सिंह ने कहा कि रविवार को उन्होंने सेखरी से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सभी चिंताओं का समाधान किया जाएगा।

पंजाब कांग्रेस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि सेखरी ने पूरा जीवन पार्टी के साथ गुजारा है और उनके पार्टी छोड़ने की सभी अफवाहें निराधार हैं।

बटाला से तीन बार के विधायक सेखरी बटाला विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के कथित हस्तक्षेप से नाराज हैं।

मीडिया के एक धड़े में खबर है कि सेखरी कांग्रेस छोड़ने के बाद विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो सकते हैं।

लेकिन सिंह ने कहा कि सेखरी ने मीडिया में आई खबरों से इंकार किया है कि वह पार्टी छोड़कर किसी अन्य दल में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?