पंजाबः अब चन्नी की गिरफ्तारी की बारी, बोले बिक्रम सिंह मजीठिया, मल्लिकार्जुन खड़के और सूरजेवाला ने किया पलटवार
By अनिल शर्मा | Updated: February 4, 2022 14:38 IST2022-02-04T13:51:09+5:302022-02-04T14:38:27+5:30
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, उन्होंने (पंजाब CM) 111 दिन में कमाल करके दिखा दिया, लोगों को भ्रष्टाचार करने में 4-5 साल लगते हैं और उन्होंने 111 दिन में ही इतना भ्रष्टाचार किया। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लोग देख रहे हैं।

पंजाबः अब चन्नी की गिरफ्तारी की बारी, बोले बिक्रम सिंह मजीठिया, मल्लिकार्जुन खड़के और सूरजेवाला ने किया पलटवार
जालंधरः प्रवर्तन निदेशालय(ED) द्वारा अवैध रेत खनन मामले में भतीजे भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की प्रतिक्रिया सामने आई है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कानून अपना काम करे हमें कोई ऐतराज नहीं है। वहीं इस मामले पर सियासत शुरू हो चुकी है।
आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसको मुद्दा बनाते हुए सीएम चन्नी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। केजरीवाल ने एक के बाद एक कई आरोप लगाए। दिल्ली के सीएम ने कहा, उन्होंने (पंजाब CM) 111 दिन में कमाल करके दिखा दिया, लोगों को भ्रष्टाचार करने में 4-5 साल लगते हैं और उन्होंने 111 दिन में ही इतना भ्रष्टाचार किया। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लोग देख रहे हैं।
वहीं केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल धोखेबाज हैं और वह उसी का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसका प्रतिनिधित्व आरएसएस या बीजेपी करते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल गोवा व उत्तराखंड में अपनी ज़मीन खो रही बीजेपी को कवर फायर देने के लिए आए हैं।
ये राजनीतिक गिरफ़्तारी है। चुनाव में डराने और तंग करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अगर किसी पर कार्रवाई करनी ही थी तो 4-5 महीने पहले करनी चाहिए थी, एक दिन में तो कुछ नहीं हुआ होगा। उनका मकसद सिर्फ चरणजीत सिंह चन्नी का मनोबल घटाना और उन्हें तंग करना है: मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस https://t.co/kS32Yb4NCIpic.twitter.com/s9reXRw1WZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2022
चन्नी की भतीजे को गिरफ्तार किए जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये राजनीतिक गिरफ्तारी है। चुनाव में डराने और तंग करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अगर किसी पर कार्रवाई करनी ही थी तो 4-5 महीने पहले करनी चाहिए थी, एक दिन में तो कुछ नहीं हुआ होगा। उनका मकसद सिर्फ चरणजीत सिंह चन्नी का मनोबल घटाना और उन्हें तंग करना ।
ये कहानी 3 लोगों की है, मनी, हनी और चन्नी। पहले मनी पकड़ा गया उसके बाद हनी पकड़ा गया, अब चन्नी की बारी है क्योंकि हनी की पहचान सिर्फ इतनी है कि वो चन्नी का भतीजा है और जो पैसे मिले वो सब चन्नी के हैं: पंजाब CM के भतीजे की गिरफ़्तारी पर बिक्रम सिंह मजीठिया, शिरोमणि अकाली दल pic.twitter.com/N1ZSLpUsp3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2022
शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि अब चन्नी की बारी है। उन्होंने कहा ये कहानी 3 लोगों की है, मनी, हनी और चन्नी। पहले मनी पकड़ा गया उसके बाद हनी पकड़ा गया, अब चन्नी की बारी है क्योंकि हनी की पहचान सिर्फ इतनी है कि वो चन्नी का भतीजा है और जो पैसे मिले वो सब चन्नी के हैं।