दिल्ली पहुंचे पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, सोनिया गांधी से मिले, कैबिनेट फेरबदल पर चर्चा
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 10, 2021 20:47 IST2021-08-10T20:10:17+5:302021-08-10T20:47:23+5:30
कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर यह मुलाकात हुई। पंजाब में कैबिनेट में फेरबदल के मद्देनजर संभावित मंत्रियों के नामों और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई।

सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर यह मुलाकात हुई।
नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर यह मुलाकात हुई।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि मेरा मानना है कि सोनिया गांधी ने सलाह दी है कि राज्य सरकार और संगठन को एक साथ चलना होगा और दोनों (कप्तान अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू) को अपनी-अपनी सीमा के भीतर काम करना होगा, लेकिन एक-दूसरे का सहयोग करना होगा। एक घंटे से अधिक समय तक चली इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे।
I believe that Congress chief has advised that the state govt & organisation have to walk together & both of them (Captain Amarinder Singh and Navjot Singh Sidhu) have to work within their respective limits but by cooperatng with each other: Punjab Congress in-charge Harish Rawat pic.twitter.com/mX2Mw7UwDL
— ANI (@ANI) August 10, 2021
माना जा रहा है कि पंजाब में कैबिनेट में फेरबदल के मद्देनजर संभावित मंत्रियों के नामों और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के संगठन में शीर्ष स्तर पर बदलाव के बाद अमरिंदर सिंह ने पहली बार सोनिया से मुलाकात की है।
Punjab CM Captain Amarinder Singh to meet Union Home Minister Amit Shah later today in Delhi.
— ANI (@ANI) August 10, 2021
(File photos) pic.twitter.com/a4h6W3zkdk
कांग्रेस की राज्य इकाई में कई हफ्तों तक बनी टकराव की स्थिति के बाद पिछले दिनों पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
पंजाब के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से किसानों के विरोध को हल करने के लिए हस्तक्षेप करने और विरोधी ताकतों को उनके गुस्से का फायदा उठाने से रोकने के लिए कृषि कानूनों को निरस्त करने का आग्रह किया। लंबे समय तक चले किसानों के आंदोलन के सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा प्रभावों का हवाला दिया।