लाइव न्यूज़ :

पंजाब CM ने फाजिल्का उपायुक्त के ड्रेस कोड आदेश को किया रद्द, महिला कर्मचारियों के लिए जारी किया था ये फरमान

By भाषा | Updated: July 28, 2019 06:23 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यालय का अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ और विकल्प तलाशे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास अपने कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड नहीं है और इसलिए यह तर्कपूर्ण नहीं होगा कि किसी जिला कार्यालय के कर्मियों से यह आशा की जाए कि वे ड्रेस कोड का पालन करें।

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार रात फाजिल्का उपायुक्त कार्यालय द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए पोशाक निर्धारण संबंधी आदेश को रद्द कर दिया है। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय ने अपने कर्मचारियों को इस निर्देश का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री सिंह ने यह कहते हुये इस आदेश को रद्द कर दिया कि सरकारी कार्यालय में ड्रेस कोड लागू करना बेहतर विकल्प नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यालय का अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ और विकल्प तलाशे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास अपने कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड नहीं है और इसलिए यह तर्कपूर्ण नहीं होगा कि किसी जिला कार्यालय के कर्मियों से यह आशा की जाए कि वे ड्रेस कोड का पालन करें। गौरतलब है कि फाजिल्का के उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने कार्यालय के समय में पुरूष कर्मियों के टी-शर्ट पहनने पर भी रोक लगा दी थी।

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिया कि वे कर्मचारी यूनियन के अनुरोध को आगे कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को भेजें। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उपायुक्त कार्यालय से शुक्रवार को जारी किये गये आदेश में कहा गया था, ‘‘ फाजिल्का के उपायुक्त के संज्ञान में आया है कि पुरूष कर्मचारी टी-शर्ट में कार्यालय आते हैं और महिला कर्मी बिना दुपट्टा के कार्यालय आती हैं।’’

कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया था, ‘‘ निर्देश दिया जा रहा है कि कोई भी पुरूष कर्मी टी-शर्ट पहनकर कार्यालय नही आएं और कोई भी महिला कर्मी बिना दुपट्टा के कार्यालय नहीं आएं।’’ यह नियम 28 जुलाई से लागू होना तय किया गया था। 

टॅग्स :अमरिंदर सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित