Punjab: सीएम भगवंत मान ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, हरपाल सिंह चीमा को बनाया वित्तमंत्री, यहां देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट
By रुस्तम राणा | Updated: March 21, 2022 18:43 IST2022-03-21T17:33:12+5:302022-03-21T18:43:09+5:30
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य का गृह विभाग अपने पास रखा है। वहीं हरपाल चीमा को राज्य का वित्त मंत्री बनाया गया है।

Punjab: सीएम भगवंत मान ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय, हरपाल सिंह चीमा को बनाया वित्तमंत्री, यहां देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट
चंडीगढ़:पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी है, जिसके मुखिया भगवंत मान हैं। यहां दस विधायकों द्वारा मंत्रिपद की शपथ लेने के बाद अब उन्हें सोमवार को विभागों की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य का गृह विभाग अपने पास रखा है। वहीं हरपाल चीमा को राज्य का वित्त मंत्री बनाया गया है।
वहीं गुरमीत सिंह मीत हेयर को शिक्षा मंत्री, डॉ विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री, हरजोत एस. बैंस को कानून और पर्यटन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार डॉ बलजीत कौर को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, हरभजन सिंह ईटीओ को बिजली मंत्री, लाल चंद कटारुचक को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, कुलदीप सिंह धालीवाल को ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नियुक्त किया गया है।
जानें कैबिनेट में किसे मिला कौनसा विभाग
भगवंत मान - मुख्यमंत्री, गृहमंत्रालय
हरपाल सिंह चीमा - वित्त मंत्री
गुरमीत सिंह मीत हेयर - शिक्षा मंत्री
डॉ. विजय सिंगला - स्वास्थ्य मंत्री
हरजोत एस बैंस - कानून और पर्यटन मंत्री
डॉ बलजीत कौर - सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री
हरभजन सिंह ईटीओ - बिजली मंत्री
लाल चंद कटारुचक - खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
कुलदीप सिंह धालीवाल - ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री
लालजीत सिंह भुल्लर - परिवहन मंत्री
ब्रह्म शंकर जिम्पा - जल के साथ-साथ आपदा मंत्री
Punjab CM Bhagwant Mann keeps the Home Dept of the state. Harpal Cheema appointed as the state's Finance Minister, Gurmeet Singh Meet Hayer appointed as Education Minister, Dr Vijay Singla appointed as the Health Minister, Harjot S Bains appointed as the Law & Tourism Minister
— ANI (@ANI) March 21, 2022
बता दें कि प्रचंड के बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी ने यहां अपनी सरकार बनाई है। 16 मार्च को भगवंत मान ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वहीं 19 मार्च को दस विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली थी। पंजाब चुनाव में पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों में जीत का परचम लहराया है।