लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों से दिवाली पर कोविड-19 सुरक्षा उपायों का ध्यान रखने को कहा

By भाषा | Updated: November 13, 2020 19:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वे दिवाली और ‘बंदी छोड़ दिवस’ त्योहारों को पर्यावरण हितैषी उपायों और कोविड-19 दिशा-निर्देशों पर अमल के साथ मनाए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने लोगों को त्योहारों पर बधाई देते हुए उनसे घरों में परिवार के साथ रहते हुए कोविड-19 दिशा-निर्देशों पर अमल के साथ जश्न मनाने का आग्रह किया।

उन्होंने लोगों से अपने घरों को रोशन करने और सामाजिक दूरी के नियम पर अमल का आह्वान किया।

‘बंदी छोड़ दिवस’ सन 1620 में 52 राजाओं के साथ छठे सिख गुरु, गुरु हरगोबिंद की मुगलों की जेल से ऐतिहासिक रिहाई के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से पटाखे फोड़ने से भी परहेज करने का आग्रह किया। हालांकि राज्य सरकार ने इस संबंध में दो घंटे की छूट दी ताकि प्रदूषण को नियंत्रण में रखा जा सके क्योंकि प्रदूषण से कोविड-19 का खतरा बढ़ जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह