लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को झटका, सुखपाल खैरा सहित तीन आप विधायक कांग्रेस में शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 3, 2021 19:48 IST

भोलथ के विधायक सुखपाल सिंह खैरा और आम आदमी पार्टी (आप) के दो बागी विधायक जगदव सिंह कमलू और पिरमल सिंह धौला बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया।वह 2017 में आप की टिकट पर भोलथ विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस छोड़ने के बाद, खैरा दिसंबर 2015 में आप में शामिल हो गए थे।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य इकाई में अंदरूनी कलह के बीच पार्टी आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली रवाना होने से कुछ मिनट पहले आम आदमी पार्टी के तीन निलंबित विधायकों का कांग्रेस में स्वागत किया।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के बागी विधायक सुखपाल सिंह खैरा, जगदेव सिंह कमलू और पीरमल सिंह बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस का दामन ऐसे समय में थामा है जब पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी अंदरूनी कलह और गुटबाजी से जूझ रही है। खैरा कांग्रेस छोड़ने के करीब छह साल बाद उसमें लौटे हैं।

2017 में आप के टिकट पर भोलथ विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे

कांग्रेस छोड़ने के बाद, खैरा दिसंबर 2015 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे। वह 2017 में आप के टिकट पर भोलथ विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने जनवरी 2019 में आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और अपनी खुद की ‘पंजाब एकता पार्टी’ बनाई थी।

जगदेव सिंह कमलू मौर सीट से विधायक हैं और पीरमल सिंह धौला भदौर से विधायक हैं। दोनों पहली बार विधानसभा के सदस्य बने हैं। कांग्रेस की पंजाब इकाई में आपसी कलह को सुलझाने के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति के साथ बैठक के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने तीनों विधायकों को पार्टी में शामिल कराया।

विधायक पीरमल सिंह धौला का स्वागत किया

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी नवजोत सिंह सिद्दू के बीच हाल फिलहाल में विवाद रहा है। सिद्धू ने सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री की आलोचना की है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के ट्वीट के मुताबिक, “मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली रवाना होने से पहले विधायक सुखपाल खैरा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष और आप के उनके दो सहयोगी विधायकों मौर के जगदेव सिंह कमलू और भदौर के विधायक पीरमल सिंह धौला का पार्टी में स्वागत किया।”

फेसबुक पोस्ट में पंजाब कांग्रेस ने कहा कि सोनिया गांधी ने तीन वरिष्ठ नेताओं को शामिल करने की मंजूरी दी है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनका दृढ़ता से मानना है कि खैरा और उनके सहयोगियों के शामिल होने से कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धन्यवाद 

पटियाला से सांसद प्रिणीत कौर ने कहा कि तीनों विधायक पार्टी के लिए बड़ी संपत्ति साबित होंगे। वह विधायकों को पार्टी में शामिल कराने वाले कार्यक्रम के दौरान मौजूद थीं। पार्टी में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार को खैरा ने फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट में सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।

खैरा ने तीन कृषि कानूनों और नदी जल मुद्दों पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के रुख को लेकर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि फरीदकोट के कोटकपुरा में 2015 की धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी और उसके बाद हुई पुलिस गोलीबारी की घटनाओं में निश्चित रूप से न्याय मिलेगा खैरा ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के अपने फैसले को 'राजनीतिक भूल' और 'गलती' करार दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में 'पूर्ण तानाशाही' है। खैरा ने दावा किया कि सुच्चा सिंह छोटेपुर, धर्मवीर गांधी और गुरप्रीत घुग्गी जैसे कई नेता आप नेतृत्व के "पीड़ित" हैं। उन्हें "अपमानित" भी किया गया। खैरा आप की राज्य इकाई में स्वायत्तता की कमी को लेकर पार्टी नेतृत्व के आलोचक रहे हैं।

टॅग्स :कांग्रेसअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए