लाइव न्यूज़ :

पंजाब में टकरावः कई विधायक और सांसद से लंच पर मिले सीएम अमरिंदर, दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले थे सिद्धू

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 1, 2021 21:34 IST

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के शहरी इलाकों के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ उपयोगी चर्चा हुई। हमने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनका फीडबैक लिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की।सिद्धू को कांग्रेस की पंजाब इकाई अथवा सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है।पिछले कुछ हफ्तों से सिद्धू ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

चंड़ीगढ़ः कांग्रेस की पंजाब इकाई में व्यापक बदलाव की संभावना के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के शहरी इलाकों के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ दोपहर के भोज पर बैठक की।

अपने आधिकारिक आवास पर हुई इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के शहरी इलाकों के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ उपयोगी चर्चा हुई। हमने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनका फीडबैक लिया।’’

अमरिंदर सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक उस वक्त की है जब एक दिन पहले ही पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। ऐसी चर्चा है कि सिद्धू को कांग्रेस की पंजाब इकाई अथवा सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है।

पिछले कुछ हफ्तों से सिद्धू ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है

पिछले कुछ हफ्तों से सिद्धू ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में आमंत्रित किए गए नेताओं का ताल्लुक प्रदेश के शहरी क्षेत्रों से है और इनमें ज्यादातर हिंदू समुदाय से जुड़े नेता थे। इस बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, विजय इंदर सिंगला, ओपी सैनी, राणा गुरमीत सोढ़ी और भरत भूषण आशू शामिल हैं।

सांसद मनीष तिवारी और गुरजीत औजला, विधायक राजकुमार वर्का और कई जिला स्तर के नेताओं ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक में शिरकत की। विधायक राजकुमार वर्का ने कहा कि बैठक में शहरी मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्रों के उन मुद्दों का समाधान किया जाए जो बैठक में उठाए गए।

सिद्धू ने प्रियंका के बाद राहुल गांधी से मुलाकात की 

कांग्रेस की पंजाब इकाई में व्याप्त कलह को दूर करने के प्रयासों के बीच पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इससे पहले, उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ लंबी बैठक की।

प्रियंका के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘प्रियंका गांधी जी के साथ लंबी मुलाकात हुई।’’ दिन में प्रियंका से मुलाकात के बाद सिद्धू ने शाम के समय राहुल गांधी के 12 तुगलक लेन आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इससे पहले खबरें आई थीं कि सिद्धू राहुल गांधी से मंगलवार को मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री उनके साथ काम नहीं कर सकते

हालांकि राहुल गांधी ने कहा था मंगलवार को सिद्धू के साथ उनकी कोई मुलाकात तय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान, संगठन या सरकार में सिद्धू को कोई अहम जिम्मेदारी देकर मनाने की कोशिश में है, लेकिन सिद्धू लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री उनके साथ काम नहीं कर सकते।

हाल के कुछ हफ्तों से सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सिद्धू का कहना है कि गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम भी नहीं उठाए गए। पंजाब में कांग्रेस की कलह दूर करने के प्रयास के तहत राहुल गांधी ने हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं के साथ मंथन किया था। पार्टी की तीन सदस्यीय समिति ने भी 100 से अधिक नेताओं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मंत्रणा की थी। 

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूपंजाब विधानसभा चुनावआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग