लाइव न्यूज़ :

मलेरकोटला को लेकर योगी आदित्यनाथ के ट्वीट पर पंजाब के मुख्यमंत्री की कड़ी प्रतिक्रिया

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने मलेरकोटला को पंजाब का 23वां जिला घोषित किये जाने पर उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ के ''भड़काऊ'' ट्वीट की आलोचना करते हुए इसे शांतिपूर्ण राज्य में ''सांप्रदायक घृणा'' उत्पन्न करने का प्रयास बताया।

सिंह ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा ''विभाजन'' को बढ़ावा दिये जाने की तुलना पंजाब के सांप्रदायिक सद्भाव से करते हुए कहा कि आदित्यनाथ को उनके राज्य के मामलों से दूर रहना चाहिये क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुकाबले पंजाब के हालात बहुत बेहतर हैं।

आदित्यनाथ ने ट्वीट किया था, ''मत और मजहब के आधार पर किसी प्रकार का विभेद भारत के संविधान की मूल भावना के विपरीत है। मलेरकोटला (पंजाब) का गठन किया जाना कांग्रेस की विभाजनकारी नीति का परिचायक है।''

सिंह ने ईद के मौके पर पंजाब के एकमात्र मुस्लिम बहुल कस्बे मलेरकोटला को राज्य का 23वां जिला घोषित किया था, जिसके बाद आदित्यनाथ ने यह ट्वीट किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने आदित्यनाथ के ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा, ''पंजाब के आचारों या मलेरकोटला के इतिहास के बारे में वह (योगी आदित्यनाथ) क्या जानते हैं? जिसके सिख धर्म और उसके गुरुओं के साथ संबंध के बारे में हर पंजाबी वाकिफ है। भारतीय संविधान के बारे में वह क्या जानते हैं, जिसका उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार दिन-प्रतिदिन बेशर्मी के साथ अपमान कर रही है।''

सिंह ने आदित्यानाथ की टिप्पणी का मखौल उड़ाते हुए कहा कि ''सांप्रदायिक नफरत'' फैलाने के योगी आदित्यनाथ सरकार और भाजपा के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसी टिप्पणी अवांछित और अनुचित होने के साथ-साथ हास्यास्पद भी लगती है।

सिंह ने यहां एक बयान में कहा, ''पूरी दुनिया भाजपा की सांप्रदायिक विभाजन की नीतियों से वाकिफ है । विशेषकर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार में।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह