लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने साथ हेलीकॉप्टर की सवारी कराई

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को राज्य के मोरिंडा में सरकारी हेलीकॉप्टर में अपने साथ बच्चों को सवारी करने के लिए बुलाया।

चन्नी मोरिंडा गए थे और उन्होंने गांव के बच्चों को ‘हेलीकॉप्टर के समीप खेलते हुए देखा।’ जिसके बाद उन्होंने बच्चों को हेलीकॉप्टर की सवारी करने के लिए बुला लिया।

चन्नी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ मोरिंडा की यात्रा के दौरान मैंने कुछ बच्चों को हेलीकॉप्टर के निकट खेलते हुए देखा। जब मैं बच्चा था तो मैं विमान देखा करता था और सोचता था कि कभी मैं भी उस में बैठूंगा। इसे याद करते हुए मैंने गांव के बच्चों को बुलाया और उनका सपना साकार किया।’’

उन्होंने हेलीकॉप्टर में अपने साथ बैठे बच्चों की तस्वीरें भी साझा की। उन्होंने आगे कहा कि इन बच्चों से बातचीत के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि पंजाब में प्रतिभा की कमी नहीं है बस मार्गदर्शन की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा