लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र से कहा, प्रदेश में कोरोना जांच दर राष्ट्रीय औसत से अधिक

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 मार्च पंजाब में कोविड-19 प्रबंधन को लेकर केंद्र की आलोचना पर आपत्ति जताते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य में प्रति दस लाख पर जांच दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि यदि केंद्र सरकार ने टीकाकरण प्रक्रिया में देरी नहीं की होती तो स्थिति और बेहतर होती ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने यदि 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण में शामिल किये जाने के राज्य के आग्रह को मान लिया होता तो मौजूदा स्थिति और बेहतर होती । उन्होंने कहा कि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण में शामिल करने में करीब दो महीने का समय लग गया ।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के उस आरोप के जवाब में यह बात कही कि पंजाब ने कोरोना वायरस जांच और संक्रमितों को पृथक-वास में भेजने के मामलों में पर्याप्त प्रयास नहीं किए ।

मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि उनकी सरकार ने सामाजिक आयोजनों पर कड़ी पाबंदी लगा दी है एवं सभी शैक्षिक संस्थानों को बंद कर दिया है। इसके अलावा सर्वाधिक प्रभावित 11 जिलों में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे के बीच रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है।

सिंह ने यह भी कहा कि आठ अप्रैल को स्थिति की समीक्षा किये जाने के बाद और कठोर पाबंदियों पर विचार किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट