लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कृषि कानून के मुद्दे पर राजेवाल से बात की

By भाषा | Updated: October 31, 2021 00:12 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल से केंद्र के कृषि कानूनों के मुद्दों पर चर्चा की।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए चन्नी ने राजेवाल को बताया कि पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आठ नवंबर को आहूत किया गया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में केंद्र के तीन कृषि कानूनों को अस्वीकार किया जाएगा और इसके साथ ही केंद्र सरकार की उस अधिसूचना का विरोध किया जाएगा जिसके जरिये उसने सीमा सुरक्षा बल के न्यायाधिकार क्षेत्र का विस्तार सीमा से मौजूदा 15 किलोमीटर के दायरे से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया है।

चन्नी ने ट्वीट किया, ‘‘आज, मैंने किसान यूनियन के नेता बलबीर सिंह राजेवाल जी से बात की और भारत सरकार द्वारा हमपर लादे गए तीन कृषि कानूनों पर चर्चा की।’’

चन्नी ने राजेवाल से फोन पर बात की और इसका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने विशेष सत्र बुलाया है जिसमें हम कृषि कानूनों को खारिज करेंगे।’’

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चन्नी से कहा कि वह किसानों को ‘भ्रमित’ नहीं करें।

अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार ने उनको उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘मेरी सरकार ने यह सबकुछ किया चरणजीत सिंह चन्नी। हमने किसान नेताओं से कृषि कानून पर बात की और विधानसभा में अपना संशोधित कानून भी पारित किया। लेकिन राज्यपाल उनको रोके हुए हैं और किसी नए कानून को भी रोक देंगे। कृपया कर किसानों को झूठे वादे कर भ्रमित नहीं करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए