लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने गुरु तेग बहादुर के 400वें जंयती समारोह का ‘लोगो’ जारी किया

By भाषा | Updated: December 4, 2020 21:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार दिसम्बर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर के 400वें जयंती समारोह के लिए ‘लोगो’ जारी किया।

राज्य स्तर पर यह समारोह अप्रैल-मई 2021 में आयोजित किया जाना है। सिख धर्म के 10 गुरुओं में नौवें गुरु तेग बहादुर का जन्म एक अप्रैल, 1621 को हुआ था।

समारोहों के लिए कार्यकारिणी समिति की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि राष्ट्र के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को दर्शाने के लिए ‘हिंद दी चादर’ के वर्षभर के समारोहों को ‘सर्व धर्म’ वर्ष के रूप में मनाया जाना चाहिए।

एक सरकारी बयान के अनुसार ऑनलाइन बैठक में अस्थायी रूप से तय किया गया कि कि मुख्य कार्यक्रम अगले साल 23 अप्रैल को शुरू होना चाहिए और एक मई को एक भव्य कार्यक्रम में इसका समापन होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर से जुड़े राज्य के सभी 103 ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष विकास कार्य किए जाने चाहिए।

इस बीच, मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पंजाब के लोगों को मानसा और मोहाली जिलों में दो 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन समर्पित किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह