लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने अभिनेता सतीश कौल के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने वरिष्ठ पंजाबी अभिनेता सतीश कौल के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया। कौल का लुधियाना में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

कई हिंदी फिल्मों और ‘महाभारत’ जैसे धारावाहिक में नजर आ चुके कौल का कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के कारण शनिवार को निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कौल (74) को बहुआयामी अभिनेता बताया जिन्होंने पंजाबी सिनेमा, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के मुखर पैरोकार सतीश कौल को पंजाबी सिनेमा में योगदान के लिए लोग हमेशा याद रखेंगे।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कौल के निधन पर शोक जताया।

सुखबीर ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण सतीश कौल के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह पंजाबी फिल्म उद्योग के पहले सुपरस्टार थे। मैं अभिनेता के निधन पर उनके परिजन से अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

क्रिकेटसूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी, भारत ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई को 234 रन से हराया

क्रिकेटIndia U19 vs United Arab Emirates U19: भारत ने यूएई को 234 रन से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंद में खेली 171 की पारी

क्रिकेटकौन हैं सलिल अरोरा?, नाबाद 125 रन, 45 गेंद, 11 छक्के और 9 चौके, आईपीएल नीलामी पर होगी करोड़ों की बारिश?

क्रिकेटVIDEO: संजू सैमसन ने गौतम गंभीर का गला घोंटा, उन्हें पीटा? CSK स्टार और टीम इंडिया के मुख्य कोच का डीप फेक वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारतराष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में बगावत?, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को बनाया मंत्री, विधायक रामेश्वर महतो खफा और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट