लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर 213 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू कीं

By भाषा | Updated: January 26, 2021 19:20 IST

Open in App

पटियाला, 26 जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस पर 213.37 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार इन परियोजनाओं में पटियाला शहरी नियोजन और विकास प्राधिकरण द्वारा 5.04 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक राजिंद्र झील के पुनरुद्धार के अलावा 208.33 करोड़ रुपये की लागत से लागू की जा रही बड़ी नदी और छोटी नदी के कायाकल्प के लिए एक पहल भी शामिल है।

22 अक्टूबर, 2020 को शुरू हुई बड़ी और छोटी नदी की कायाकल्प परियोजना 24 महीने के भीतर पूरी हो जाएगी। इस परियोजना को पटियाला शहरी योजना एवं विकास प्राधिकरण, जल संसाधन विभाग और पंजाब जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड संयुक्त रूप से अंजाम दे रहा है।

बाद में मुख्यमंत्री ने पटियाला की सांसद प्रणीत कौर के साथ पटियाला की जनता को महाराजा भूपिंदर सिंह द्वारा 1885 में अपने पिता महाराजा राजिंदर सिंह की स्मृति में बनाई गई नवाकल्पित राजिंद्र झील को समर्पित किया।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आवास और शहरी विकास विभाग के माध्यम से 5.04 करोड़ रुपये के लिए राशि जारी करने की व्यक्तिगत पहल की।

इससे पहले सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने लुधियाना में भगवान परशुराम, बठिंडा में महाराजा अग्रसेन, अमृतसर में गदर आंदोलन के पुरोधा बाबा सोहन सिंह बखना और उनके पैतृक गांव में महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा महाराज सिंह की प्रतिमाएं लगाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि 'घर घर रोजगार ते करोबार' मिशन के तहत मार्च 2017 से अब तक लगभग 17 लाख युवाओं को सुविधा दी गई है और अब राज्य सरकार ने चालू वर्ष के दौरान 10 लाख और युवाओं को नौकरी के लिए सुविधा देने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें एक लाख सरकारी नौकरियां और तीन लाख निजी नौकरियां शामिल हैं ।

72वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री ने कोविड-19 संकट के दौरान असाधारण सेवाएं प्रदान करने के लिए 24 डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के अलावा छह पुलिस कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो