लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को सौंपा नियुक्ति पत्र

By भाषा | Updated: September 26, 2021 20:12 IST

Open in App

बठिंडा, 26 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले दो किसानों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए रविवार को उनके परिजनों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ बठिंडा के मंडी कलां गांव में खेतिहर मजदूर सुखपाल सिंह (30) के घर का दौरा किया और उनके बड़े भाई नाथ सिंह को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा।

दिल्ली की टीकरी सीमा पर किसानों के धरने के दौरान सुखपाल सिंह अस्वस्थ हो गए थे और स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान(पीजीआईएमईआर) चंडीगढ़ में उनका इलाज किया जा रहा था, जहां इस साल 31 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए, नाथ सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार परिवार को पहले ही पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिल चुकी है, जिसका उपयोग उनके पुराने मकान की मरम्मत के लिए किया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने बठिंडा की रामपुरा तहसील के चौके गांव के गुरमेल सिंह को भी नियुक्ति पत्र सौंपा। गुरमेल के इकलौते बेटे जशनप्रीत सिंह (18) की इस साल जनवरी में टीकरी सीमा पर मौत हो गई थी। चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में परिवारों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इन किसानों, खेतिहर मजदूरों ने कठोर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते भारत को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रदेश के मेहनतकश किसान सड़कों पर हैं।’’

चन्नी ने कहा कि इन कानूनों को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा पहले ही इन कानूनों को खारिज कर चुकी है क्योंकि उनका मुख्य उद्देश्य किसानों को बर्बाद करना है।

इस बीच, मुख्यमंत्री ने रविवार को घोषणा की कि कीट ‘पिंक बॉलवर्म’ के कारण नुकसान झेल रहे कपास की खेती करने वाले प्रत्येक किसान को सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता