पंजाब में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद राज्यपाल को चरणजीत सिंह चन्नी ने सौंपा इस्तीफा, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 11, 2022 14:01 IST2022-03-11T13:28:09+5:302022-03-11T14:01:31+5:30

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंपा। कांग्रेस को पंजाब विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त मिली है। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई।

Punjab Chief Minister Charanjit Sungh Channi submitted his resignation to the Governor | पंजाब में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद राज्यपाल को चरणजीत सिंह चन्नी ने सौंपा इस्तीफा, कही ये बात

पंजाब में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद राज्यपाल को चरणजीत सिंह चन्नी ने सौंपा इस्तीफा, कही ये बात

Highlightsचरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंपा।आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई।

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने राज्य विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया। इस बीच शुक्रवार को चंडीगढ़ में निवर्तमान पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को दे दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक बने रहने के लिए कहा है। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं।"

चन्नी ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, "हम पंजाब के लोगों की सेवा के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। हम अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे और उनके बीच रहेंगे। मैं नई सरकार से पिछले 111 दिनों में जन कल्याणकारी परियोजनाओं और योजनाओं को जारी रखने का अनुरोध करता हूं।"

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में  मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल, उनके पुत्र सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जैसे बड़े नेता को शिकस्त का सामना करना पड़ा। यही नहीं, इस बार कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और पंजाब सरकार के कई मंत्री भी चुनाव हार गए। बता दें कि इस बार कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई। 

वहीं, चरणजीत सिंह चन्नी की बात करें तो वो पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में रूपनगर जिला स्थित चमकोर साहिब और बरनाला में बहादुर सीट से मैदान में उतरे थे। हालांकि, दोनों सीटों पर वह आप उम्मीदवारों से हार गए। चन्नी चमकौर साहिब से मौजूदा विधायक थे, जिन्हें पिछले साल सितंबर में मुख्यमंत्री पद से अमरिंदर सिंह के हटने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। फिलहाल, इस बार चन्नी और उनके आधे से अधिक मंत्री इस बार चुनाव हार गए। 

Web Title: Punjab Chief Minister Charanjit Sungh Channi submitted his resignation to the Governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे