लाइव न्यूज़ :

गोलकीपर बन हॉकी के मैदान पर उतरे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

By भाषा | Updated: October 30, 2021 23:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शनिवार को मोहाली के एक स्टेडियम में हॉकी में हाथ आजमाते हुए देखा गया। चन्नी गोलकीपर की किट पहनकर हॉकी के मैदान पर उतरे और गोलपोस्ट की तरफ तेज रफ्तार से आती गेंदों को रोकते हुए दिखाई दिए।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर बलजीत सिंह डधवाल ने कहा, “चन्नी साहब ने गेंदों को आसानी से रोका।” डधवाल ने कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री की उम्र 58 साल है इसके बावजूद वह काफी फुर्तीले हैं।

मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का औचक निरीक्षण करने वाले चन्नी ने करीब एक घंटा मैदान पर बिताया और खिलाड़ियों से मुलाकात भी की।

मुख्यमंत्री ने बाद में ट्वीट कर कहा, “विश्वविद्यालय स्तर पर मैं हैंडबॉल का खिलाड़ी रह चुका हूं। आज हॉकी स्टेडियम में इन युवा खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए बहुत अच्छा लगा। ये युवा देश में हॉकी का भविष्य हैं और खेल के प्रति उनके प्रेम को देखकर मैं मोहित हो गया।”

चन्नी ने टि्वटर पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वह गोलकीपर की वेशभूषा में खिलाड़ियों के साथ दिखाई दे रहे हैं।

डधवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “यह मुख्यमंत्री का स्टेडियम का औचक दौरा था। उन्होंने वहां के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके उत्साह को देखते हुए उनसे कहा कि वह भी खेल में हाथ आजमाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू