लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं, पंजाब सरकार ने यूपी को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: October 4, 2021 14:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार अक्टूबर पंजाब नागरिक उड्डयन विभाग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति देने का आग्रह किया ताकि वह लखीमपुर खीरी जा सकें, जहां एक दिन पहले किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की लखीमपुर यात्रा से पहले रविवार को हुई इस घटना में मृतकों में किसान और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।

पंजाब के नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक ने उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी को पत्र लिखकर कहा, ‘‘जैसा आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों की मौत और उससे उत्पन्न स्थितियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री इस दुख की घड़ी में संबंधित किसानों के परिवारों से मिलना चाहते हैं।’’

विभाग ने कहा, ‘‘ आग्रह किया जाता है कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को उतरने और फिर वहां से रवाना होने की मंजूरी दी जाए। यह भी अनुरोध है कि पर्याप्त व्यवस्था की जाए ताकि मुख्यमंत्री संबंधित किसानों के परिवारों से मिल सकें।’’

इससे पहले पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी कहा था कि वह हालात का जायजा लेने लखीमपुर खीरी जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां