लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के नए प्रकार के आने के बीच लोगों से सतर्कता बरतने को कहा

By भाषा | Updated: December 23, 2020 23:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) के फैलने की खबरों के बीच बुधवार को लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने और कोविड-19 से बचाव के सभी उपायों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी से ठीक होने के बाद लंबे समय तक इसके दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें कमजोरी प्रमुख है।

सिंह ने कहा कि महामारी का प्रसार राज्य में भले ही कम हो गया हो लेकिन संकट अभी टला नहीं है।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन से मंगलवार को अमृतसर पहुंची आखिरी उड़ान में सवार आठ यात्री संक्रमित पाए गए थे। सिंह ने कहा कि उम्मीद है कि वायरस के नया प्रकार ने पंजाब में प्रवेश नहीं किया हो।

पंजाब में बुधवार को कोरोना वायरस के 488 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 14 संक्रमितों की संक्रमण से मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 1,64,145 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 5,243 पहुंच गई है।

फेसबुक लाइव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों के परिवारों को मदद दी है।

मुख्यमंत्री ने अकालियों और आम आदमी पार्टी (आप) से कृषि कानूनों को लेकर तुच्छ राजनीति नहीं करने को कहा, क्योंकि यह मुद्दा राजनीतिक नहीं बल्कि राज्य और उसके बच्चों के भविष्य से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर चल रहे प्रदर्शन स्थल पर इसलिए नहीं गए क्योंकि वे किसानों की भावनाओं की इज्जत करते हैं। किसानों ने स्पष्ट रूप से कहा हुआ है कि वे नहीं चाहते हैं कि आंदोलन में कोई राजनीतिक पार्टी शामिल हो।

सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों के जरिए आढ़ती व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू