लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड निकालने की अपील की

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 जनवरी दिल्ली में मंगलवार को होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को किसानों से शांतिपूर्ण रैली निकालने की अपील की।

किसान नेताओं ने कहा है कि वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।

दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा था कि किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड गणतंत्र दिवस समारोह का समय समाप्त होने के बाद शुरू होगी।

सिंह ने किसानों की ट्रैक्टर परेड को भारतीय गणतंत्र और इसके संवैधानिक मूल्यों का उत्सव करार दिया है।

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा, ‘‘इन महीनों में आपका (किसान) आंदोलन शांतिपूर्ण रहा यही इसकी पहचान है और आने वाले दिनों में भी ऐसा ही होना चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली भी शांतिपूर्ण होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल आपके ट्रैक्टरों का दृश्य यह रेखांकित करेगा कि भारतीय संविधान और हमारे गणतंत्र का सारभूत तत्व अलग नहीं किया जा सकता।’’

उन्होंने कहा कि किसानों का ‘‘अदम्य संघर्ष’ लोगों को हमेशा सच की याद दिलाएगा। केंद्र पर निशाना साधते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के दौरान संघीय ढांचा सबसे बड़े ‘खतरे’ को झेल रहा है।

उन्होंने कहा कि बिना चर्चा, विमर्श के जिस तरह तीनों कानून पारित किए गए, वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

सिंह ने कहा, ‘‘केंद्र को राज्य के विषय पर कानून बनाने का अधिकार नहीं है और कृषि भी इसी के तहत आता है। हमारे संविधान और संघीय ढांचे के प्रत्येक सिद्धांतों की अवहेलना कर कृषि कानूनों को लागू किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘हम प्रत्येक किसान के साथ खड़े हैं, जिन्होंने अपना खून और पसीना लगाकर पंजाब की मिट्टी को उर्वर बनाया है और उनके बिना देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos