पंजाब: चन्नी ने किया विभागों का वितरण, उपमुख्यमंत्री रंधावा को गृह मंत्रालय मिला

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:18 IST2021-09-28T14:18:29+5:302021-09-28T14:18:29+5:30

Punjab: Channi distributed portfolios, Deputy Chief Minister Randhawa got Home Ministry | पंजाब: चन्नी ने किया विभागों का वितरण, उपमुख्यमंत्री रंधावा को गृह मंत्रालय मिला

पंजाब: चन्नी ने किया विभागों का वितरण, उपमुख्यमंत्री रंधावा को गृह मंत्रालय मिला

चंडीगढ़, 28 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नए मंत्रियों को मंगलवार को विभाग वितरित करते हुए अपने पास 14 विभाग रखे और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग एवं उपमुख्यमंत्री ओ पी सोनी को स्वास्थ्य विभाग का प्रभार सौंपा।

चन्नी ने 20 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने स्थानीय सरकार एवं संसदीय मामलों के विभाग की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता ब्रह्म महिंद्रा को सौंपी।

मुख्यमंत्री के पास जो प्रमुख विभाग होंगे, उनमें बिजली, उत्पाद शुल्क, खनन एवं भूविज्ञान, पर्यावरण और नागरिक उड्डयन शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab: Channi distributed portfolios, Deputy Chief Minister Randhawa got Home Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे