लाइव न्यूज़ :

पंजाब: चन्नी ने किया विभागों का वितरण, उपमुख्यमंत्री रंधावा को गृह विभाग मिला

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नए मंत्रियों को मंगलवार को विभाग वितरित करते हुए अपने पास 14 विभाग रखे और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह विभाग एवं उपमुख्यमंत्री ओ पी सोनी को स्वास्थ्य विभाग का प्रभार सौंपा।

चन्नी ने 20 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने स्थानीय सरकार एवं संसदीय मामलों के विभाग की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता ब्रह्म महिंद्रा को सौंपी।

मुख्यमंत्री के पास जो प्रमुख विभाग होंगे, उनमें बिजली, उत्पाद शुल्क, खनन एवं भूविज्ञान, पर्यावरण और नागरिक उड्डयन शामिल हैं।

रंधावा को सहकारिता विभाग एवं कारागार विभाग का भी कार्यभार सौंपा गया, जबकि सोनी रक्षा सेवा कल्याण और स्वतंत्रा सेनानी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एक अन्य वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को वित्त विभाग दिया गया है। बादल समेत पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल रहे कई मंत्रियों से उनके पुराने विभागों की जिम्मेदारी वापस नहीं ली गई है।

तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ग्रामीण एवं पंचायत तथा पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरी विकास मंत्री होंगे। अरुणा चौधरी को राजस्व, सुखबिंदर सिंह सरकारिया को जल संसाधन, रजिया सुल्ताना को जलापूर्ति एवं स्वच्छता और महिला एवं बाल विकास तथा भारत भूषण आशु को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग दिए गए हैं।

विजय इंदर सिंगला लोक निर्माण विभाग संभालेंगे, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग जो पहले उनके पास था, उसे नए मंत्री परगट सिंह को आवंटित किया गया है, जो नए खेल मंत्री भी होंगे।

नए मंत्रियों में शामिल रणदीप सिंह नाभा कृषि और किसान कल्याण विभाग, राणा गुरजीत सिंह तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण और बागवानी विभाग, जबकि राजकुमार वेरका सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों का विभाग, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग संभालेंगे।

एक और नए चेहरे अमरिंदर सिंह राजा वारिंग परिवहन मंत्री होंगे, संगत सिंह गिलजियान वन, वन्यजीव और श्रम मंत्री होंगे, जबकि गुरकीरत सिंह कोटली उद्योग और वाणिज्य विभाग संभालेंगे।

मुख्यमंत्री कार्मिक, सतर्कता, सामान्य प्रशासन, न्याय, कानूनी और विधायी मामलों, सूचना और जनसंपर्क, निवेश प्रोत्साहन, आतिथ्य, बिजली, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभागों के प्रभारी होंगे।

कांग्रेस ने हाल में चन्नी को राज्य के कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना था। अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लंबे समय तक चले टकराव के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन