लाइव न्यूज़ :

पंजाब: कार ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, चालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 18, 2021 20:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 फरवरी पंजाब के मोहाली में एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी कार से एक साइकिल सवार को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। टक्कर लगने से घायल व्यक्ति उछलकर कार की छत पर चला गया और कार सवार उसके साथ ही 10 किमी तक वाहन चलाता रहा ।

सोहना पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधकारी भगवंत सिंह ने बताया कि कार चालक निर्मल सिंह बुधवार सुबह जीरकपुर से खमानो की ओर जा रहा था, तभी उसने सुबह साढ़े छह बजे के आसपास एयरपोर्ट रोड के पास पीछे से साइकिलसवार 35 वर्षीय धुरिंदर मंडल को कथित तौर पर टक्कर मार दी ।

पुलिस ने कहा कि निर्मल सिंह ने दुर्घटना के बाद अपना वाहन नहीं रोका और पर चलाता गया।उसे तब इस बात का एहसास हुआ कि पीड़ित वाहन की छत पर है जब मंडल का एक हाथ खिड़की पर झूलता नजर आया ।

पुलिस ने कहा कि वह मंडल को उतारने के लिए आगे गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी तो वह मोहाली में खरड़ के पास एक सुनसान जगह पर मंडल को छोड़कर भाग गया ।

एसएचओ ने बताया कि कुछ लोगों ने शव को देखा और शोर मचाया।

उन्होंने कहा कि वाहन को सीसीटीवी फुटेज में देखा गया और निर्मल सिंह को बुधवार शाम को कार के रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया ।

एसएचओ ने कहा कि आरोपी पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?