लाइव न्यूज़ :

पंजाब : दुर्घटना के बाद कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलने से मौत

By भाषा | Updated: November 15, 2020 18:53 IST

Open in App

होशियारपुर (पंजाब), 15 नवंबर पंजाब के होशियारपुर स्थित फगवाड़ा बाइपास चौक पर दुर्घटना के बाद एक कार में आग लग गयी जिससे उसमें सवार एक वकील और उनका सहयोगी जिंदा जल गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान होशियारपुर के मॉडल टाउन निवासी भगवंत किशोर गुप्ता (62) और उनके सहायक सिया खुल्लर (37) के तौर पर की गई है।

उन्होंने बताया कि गुप्ता वर्ष 2003 में भाजपा जिला अध्यक्ष भी थे।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को वे होशियापुर से चंडीगढ़ जा रहे थे तभी फगवाड़ा बाइपास चौक के पास उनकी कार पेड़ से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि आशंका है कि हादसे के बाद कार का सेंटर लॉक सिस्टम जाम हो गया जिसकी वजह से वे बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग बुझायी।

मॉडल टाउन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे