लाइव न्यूज़ :

कोटकपूरा गोलीबारी घटना की जांच के लिए पंजाब मंत्रिपरिषद ने लिया नई एसआईटी गठित करने का फैसला

By भाषा | Updated: April 27, 2021 01:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 अप्रैल पंजाब मंत्रिपरिषद ने 2015 के कोटकपूरा में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की कथित गोलीबारी की जांच के लिए नया विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का सोमवार को फैसला किया।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने सोमवार शाम संवाददाताओं से कहा, ‘‘पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए नई एसआईटी गठित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब कैबिनेट ने इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया है।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने गत नौ अप्रैल को पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर पेश की गई जांच रिपोर्ट को रद्द कर दिया था।

अदालत ने राज्य सरकार को मामले में दोबारा एसआईटी गठित करने को कहा था, जिसमें तत्कालीन आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को शामिल नहीं करने का भी निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग