Punjab Cabinet: भगवंत मान सरकार में शामिल होंगे 5 और मंत्री, ये विधायक हो सकते हैं शामिल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2022 15:44 IST2022-07-02T15:42:56+5:302022-07-02T15:44:04+5:30
Punjab Cabinet: पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार कम से कम पांच विधायकों को मंत्री बनाकर जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है।

‘आप’ ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 92 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की थी।
चंडीगढ़ः पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार कम से कम पांच विधायकों को जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पांच और मंत्रियों के जुड़ने के बाद मुख्यमंत्री सहित कुल 15 सदस्य होंगे।
आम आदमी पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीटों पर सरकार बनाने के बाद, मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया। मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 18 हैं।
वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नौ मंत्री हैं। मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में एक महिला और एक हिंदू चेहरे को शामिल किये जाने की संभावना है। दो बार विधायक रहे कम से कम एक विधायक को भी मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की संभावना है।।