लाइव न्यूज़ :

पंजाब कैबिनेट ने 1925 सहायक प्राध्यापकों को नियमित करने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 23:20 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 दिसंबर पंजाब कैबिनेट ने शुक्रवार को प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में कार्यरत 1925 सहायक प्राध्यापकों की सेवाओं को नियमित करने को मंजूरी दे दी ।

सरकारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में हुयी कैबिनेट की बैठक के दौरान इस संबंध में निर्णय किया गया ।

इससे पहले कैबिनेट ने पूर्व में अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों के 1925 रिक्त पदों को मूल वेतन, ग्रेड पे सहित तीन वर्ष के अनुबंध पर चरणबद्ध तरीके से भरने की स्वीकृति दी थी।

तत्पश्चात, इस प्रयोजन के लिए गठित समितियों द्वारा उनके कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर उनकी सेवाओं को नियमित करने के लिए विचार किया गया।

कैबिनेट ने जालंधर एवं शहीद भगत सिंह नगर जिलों में दो नये शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की।

इस निर्णय के अनुसार जालंधर के आदमपुर में कांशीराम राजकीय महाविद्यालय एसबीएस नगर के बंगा ग्राम सरहला रानुवां में नया डिग्री कॉलेज खोला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे