लाइव न्यूज़ :

पंजाब मंत्रिमंडल ने सभी गांवों के लिए ‘लाल लकीर’ अभियान को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: February 19, 2021 20:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 फरवरी पंजाब मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को ‘‘लाल लकीर’’ अभियान को राज्य के सभी गांवों में लागू करने की मंजूरी प्रदान की। इसके जरिए ग्रामीणों को मौद्रिकृत संपत्ति अधिकार की सुविधा प्राप्त होगी और वे सरकारी विभागों, संस्थानों और बैंकों की ओर से उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

लाल लकीर के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के अधिकार का ब्योरा उपलब्ध नहीं होने के चलते वर्तमान में इन संपत्तियों का वास्तविक मूल्य उपलब्ध नहीं हो पाता और इस तरह का संपत्तियों को गिरवी रखना संभव नहीं पाता।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, कई ऐसे घर हैं जो लाल लकीर के अंतर्गत आते हैं और उनकी लाल लकीर के बाहरी क्षेत्र में कोई संपत्ति नहीं है। ऐसे में जब संपत्ति को गिरवी रखने या वास्तविक मूल्य की बात आती है तो उनको नुकसान होता है।

लाल लकीर ऐसी जमीन को दर्शाती है जोकि गांव आबादी का हिस्सा है और उसका उपयोग केवल गैर-कृषि कार्य के लिए होता है।

इस अभियान के तहत, लाल लकीर के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों का रिकॉर्ड केंद्र सरकार की ‘‘स्वामित्व’’ योजना के सहयोग से तैयार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले