लाइव न्यूज़ :

पंजाब कैबिनेट ने सतही जल आपूर्ति योजनाओं के लिए विशेष प्रयोजन कंपनी बनाने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 2, 2021 19:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो जून पंजाब सरकार ने राज्य के गांवों में व्यापक स्तर पर सतही जल आपूर्ति योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए एक विशेष प्रयोजन कंपनी (एसपीवी) बनाने के लिए बुधवार को मंजूरी दे दी।

इस कदम का उद्देश्य उन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में दीर्घकालिक एवं स्थायी आधार पर पीने योग्य पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना है जहां पानी की गुणवत्ता प्रभावित है।

सरकारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में एसपीवी के नाम पर खाता खोलने की भी मंजूरी दे दी गई है जिसमें शुरू के पांच साल के लिए 25 करोड़ रुपये डाले जाएंगे। इसमें 64 फीसदी राशि विश्व बैंक कोष से होगी और 26 प्रतिशत रकम राज्य सरकार के बजट से होगी।

बयान के मुताबिक, यह आवंटन जरूरत पड़ने पर एसपीवी के संविदात्मक दायित्वों और इसके प्रशासनिक व्यय को पूरा करने में राजस्व संग्रह की कमी को पूरा करने में मदद करेगा।

मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री को राज्य जल आपूर्ति और स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष के रूप में उन संरचना, भूमिका और जिम्मेदारियों एवं कोष से जुड़ी चीजों में किसी भी संशोधन को मंजूरी देने के लिए अधिकृत किया जिसकी भविष्य में जरूरत पड़ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित