लाइव न्यूज़ :

पंजाब मंत्रिमंडलः हर परिवार को प्रतिमाह 600 यूनिट बिजली मुफ्त देने का फैसला, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगाई मुहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 14:38 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदो महीने में उनका बिजली उपभोग 600 यूनिट तक रहता है। हर महीने बिजली बिल के लिए बहुत पैसा खर्च करना पड़ता है।अब 600 यूनिट तक सब्सिडी मिलेगी।

चंडीगढ़ः पंजाब मंत्रिमंडल ने एक जुलाई से राज्य में हर परिवार को प्रत्येक बिलिंग चक्र (दो महीने) के लिए 600 यूनिट बिजली मुफ्त देने के फैसले पर बुधवार को मुहर लगा दी।

एक सरकारी बयान के अनुसार यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। पंजाब में विद्युत आपूर्ति का बिल हर दो महीने पर आता है। इस बयान में कहा गया है, ‘‘ राज्य में सभी घरेलू उपभोक्ता शून्य बिल के लिए पात्र होंगे यदि दो महीने में उनका बिजली उपभोग 600 यूनिट तक रहता है।

इससे घरेलू उपभोक्ताओं को बहुत राहत मिलेगी जिन्हें हर महीने बिजली बिल के लिए बहुत पैसा खर्च करना पड़ता है।’’ उसमे कहा गया है, ‘‘ निर्णय के मुताबिक अनुसूचित जाति (एससी), गैर एससी बीपीएल और अन्य पिछड़ा वर्ग के उपभोक्ताओं , जो फिलहाल (प्रति बिलिंग चक्र पर) 400 यूनिट मुफ्त बिजली के पात्र हैं, को भी अब 600 यूनिट तक सब्सिडी मिलेगी।’’

बयान के अनुसार स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके पौत्र तक के उत्तराधिकारियों को, जो घरेलू उपभोक्ता हैं एवं 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली के पात्र हैं, को भी अब प्रति बिलिंग चक्र पर 600 यूनिट के लिए सब्सिडी मिलेगी।

यदि अनुसूचित जाति, गैर एससी बीपीएल, पिछड़ा वर्ग और स्वतंत्रता सेनानी की श्रेणियों के उपभोक्ताओं की बिजली खपत 600 यूनिट से अधिक होती है तो उन्हें 600 यूनिट से अधिक खर्च की गयी बिजली के लिए ही शुल्क देना होगा। मान ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी सरकार लोगों को दी गयी गारंटी पूरी कर रही है और एक जुलाई से से हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबAam Aadmi Partyचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है