लाइव न्यूज़ :

पंजाब मंत्रिमंडल ने शीर्ष सरकारी वकील का इस्तीफा स्वीकार किया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ नवंबर पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के दबाव के आगे झुकते हुए राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को महाधिवक्ता एपीएस देओल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि नये महाधिवक्ता को बुधवार को नियुक्त किया जाएगा।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए चन्नी ने कहा कि महाधिवक्ता ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दिया था।

चन्नी ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने आज इसे (इस्तीफा) स्वीकार कर लिया।’’ उन्होंने कहा कि इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कल, नये महाधिवक्ता को नियुक्त किया जाएगा।’’

संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री के साथ सिद्धू और उप मुख्यमंत्री ओ पी सोनी, मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, परगट सिंह, भारत भूषण आशु और संगत सिंह गिलजियान भी मौजूद थे।

राज्य के महावधिवक्ता के तौर पर देओल की और राज्य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के तौर पर इकबाल प्रीत सिंह सहोटा की नियुक्तियों का सिद्धू द्वारा सख्त विरोध किये जाने के बीच यह घटनाक्रम हुआ है।

देओल ने 2015 की बेअदबी घटनाओं और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी से जुड़े मामलों में पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी का प्रतिनिधित्व किया था।

पुलिस महानिदेशक के मुद्दे पर चन्नी ने कहा कि 30 साल से अधिक अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का एक पैनल केंद्र के पास भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि इसमें से अधिकारियों का एक पैनल नये डीजीपी के चयन के लिए केंद्र से प्राप्त किया जाएगा।

देओल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए एक नवंबर को मुख्यमंत्री को अपने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था।

हाल में सिद्धू और देओल के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा