लाइव न्यूज़ :

पंजाब के भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, करतारपुर कॉरिडोर फिर खोलने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर पंजाब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि गुरुपर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर को पुन: खोला जाए।

कोविड-19 महामारी की वजह से मार्च 2020 में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए यात्रा को निलंबित कर दिया गया था। इस गलियारे से श्रद्धालु भारत से पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा तक के लिए बिना वीजा के सीमा पार कर सकते हैं। करतारपुर कॉरिडोर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल रहे गुरुद्वारा करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है।

भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि राज्य के 11 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने यहां प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और गुरु नानक देव जी के अनुयायियों की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया।

शर्मा ने कहा, ‘‘हमने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि 19 नवंबर को मनाये जाने वाले गुरुपर्व से पहले करतारपुर गलियारे को फिर से खोला जाए। और उनसे मुलाकात के बाद हमें उम्मीद है कि इसे जल्द खोला जाएगा।’’

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनके आग्रह पर विचार करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि राज्य के पार्टी नेताओं ने पंजाब और सिख समुदाय दोनों की भलाई के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेने पर मोदी का आभार जताया।

बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष सौदान सिंह, महासचिव और पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय सचिव नरिंदर सिंह, प्रवक्ता आर पी सिंह खालसा और युवा मोर्चा के नेता तेजिंदर बग्गा आदि नेता मौजूद थे।

पंजाब के भाजपा नेता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह