लाइव न्यूज़ :

शाह से मिले पंजाब के भाजपा नेता, कहा: किसान संगठनों को कानून निरस्त करने की मांग पर नहीं अड़ना चाहिए

By भाषा | Updated: January 7, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों की सरकार के साथ आठवें दौर की वार्ता के एक दिन पहले पंजाब के भाजपा नेता सुरजीत कुमार ज्याणी और हरजीत सिंह ग्रेवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद ज्याणी ने संवाददाताओं से कहा कि किसान संगठनों को तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर अड़ियल रवैया नहीं अपनाना चाहिए।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि वामपंथी नेता इस आंदोलन में प्रवेश कर गए हैं और और वे नहीं चाहते कि मामले को सुलझाया जाए।

ग्रेवाल ने दावा किया कि सरकार किसानों के हित में सबकुछ करने को तैयार है।

ज्ञात हो कि किसानों और सरकार के बीच जारी गतिरोध को दूर करने के लिए शाह ने पिछले दिनों किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की थी।

सातवें दौर की वार्ता असफल होने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और सरकार के मंत्रियों के बीच विज्ञान भवन में वार्ता प्रस्तावित है। किसानों से वार्ता करने वाले केंद्रीय मंत्रियों में नरेन्द्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल और सोम प्रकाश शामिल हैं।

वार्ता से ठीक पहले किसान संगठनों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला और कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड से पहले मार्च निाकलकर उन्होंने अपना रिहर्सल किया।

ज्याणी और ग्रेवाल ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी।

ज्याणी को पिछले साल तीन कृषि विधेयकों पर पंजाब के किसानों से चर्चा के लिए भाजपा की ओर से गठित किसान समन्वय समिति की अध्यक्षता सौंपी गई थी। उस समय ये विधेयक संसद से पारित नहीं हुए थे। ग्रेवाल भी इस समिति के सदस्य थे।

सरकार और किसानों के बीच संपन्न हुई सातवें दौर की वार्ता में गतिरोध का कोई समाधान नहीं निकल सका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!