लाइव न्यूज़ :

पंजाब के भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से बाल दिवस की तारीख बदलने की अपील की

By भाषा | Updated: November 15, 2021 23:43 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 नवंबर पंजाब के भाजपा नेता जीवन गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 14 नवंबर को देश में मनाए जाने वाले ‘बाल दिवस’ की तारीख बदलने की अपील की है।

एक पत्र में पंजाब भाजपा इकाई के महासचिव गुप्ता ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु-गुरु गोबिंद सिंह के दो बेटों की शहादत दिवस के मौके पर बाल दिवस मनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के दो बेटों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को यह सच्ची श्रद्धांजिल होगी, जिन्हें मुगल बादशाह औरंगजेब के शासन के दौरान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था।

गुप्ता ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के दो बेटों की शहादत को याद करने के लिए हर साल 25 दिसंबर से फतेहगढ़ साहिब में तीन दिवसीय शहीदी जोर मेला का आयोजन किया जाता है।

बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर को मनाया जाता है। भाजपा नेता ने कहा कि 1964 से 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है जबकि उससे पहले इसके लिए 20 नवंबर की तारीख तय थी। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की मौत के बाद जबरन तारीख बदली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल