लाइव न्यूज़ :

पंजाब भाजपा ने राज्य के पूर्व मंत्री जोशी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया

By भाषा | Updated: July 10, 2021 19:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई ने शनिवार को राज्य के पूर्व मंत्री अनिल जोशी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

भाजपा की राज्य इकाई ने जोशी को उनकी ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस नोटिस का जवाब देने के बाद जोशी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

नोटिस के मुताबिक जोशी केंद्र सरकार, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और नीतियों के खिलाफ बयान देते रहे हैं। पार्टी के एक बयान के अनुसार, जोशी को राज्य इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा के निर्देश पर निष्कासित किया गया है।

बयान के अनुसार जोशी ने पार्टी के खिलाफ जाने के अपने जिद्दी रवैये को नहीं छोड़ा जिसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने एक अनुशासनात्मक समिति की सिफारिशों पर उन्हें छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

इससे पहले, जोशी ने कारण बताओ नोटिस के दो पृष्ठ के अपने जवाब में कहा कि उन्होंने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ कभी बात नहीं की और उन्होंने राज्य पार्टी प्रमुख से पूछा कि क्या किसानों के बारे में बात करना अनुशासनहीनता है। अमृतसर उत्तर के पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के हितों के बारे में बात की। जोशी ने जवाब दिया, ‘‘मैंने न तो केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ और न ही केंद्रीय नेताओं के खिलाफ बात की।’’

जोशी ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष शर्मा से पूछा कि क्या किसानों के बारे में बात करना अनुशासनहीनता है। उन्होंने पूछा, ‘‘क्या आढ़तियों, उद्योगपतियों, छोटे व्यापारियों और मजदूरों के बारे में बात करना अनुशासनहीनता है।’’

उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने पंजाब भाजपा प्रमुख से पूछा कि क्या पार्टी को बचाने के लिए सुझाव देना अनुशासनहीनता है। जोशी ने यह भी कहा कि शुरू में राज्य में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की कुछ मांगें थीं और अगर भाजपा की पंजाब इकाई ने कुछ प्रयास किए होते तो इन मांगों से निपटा जा सकता था।

जोशी कृषि कानूनों पर केंद्र को सही फीडबैक नहीं देने के लिए पार्टी के राज्य नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल