लाइव न्यूज़ :

फिरोजपुर में पंजाब भाजपा प्रमुख के वाहन पर हमला

By भाषा | Updated: February 10, 2021 00:51 IST

Open in App

फिरोजपुर, नौ फरवरी भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा के वाहन पर मंगलवार को कुछ अज्ञात लोगों ने डंडे और लोहे की छड़ों से कथित तौर पर हमला कर दिया। वह पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिलने फिरोजपुर पहुंचे थे।

शर्मा के वाहन पर उस समय हमला किया गया, जब वह बैठक के बाद संबंधित स्थल से जा रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की बड़ी संख्या में वहां जुटने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने हल्के बल प्रयोग के बाद उन्हें तितर-बितर कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में शर्मा घायल नहीं हुए है।

शर्मा ने हमलावरों को कांग्रेस का ‘गुंडा’ करार दिया जबकि बैठक स्थल पर आने वाले किसानों ने इस हमले को अज्ञात बदमाशों का कृत्य बताया।

इस घटना के बाद पंजाब के भाजपा प्रमुख और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फिरोजपुर के उपायुक्त आवास के बाहर धरना देते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए राजमार्ग बंद कर दिया। हालांकि उपायुक्त से आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म कर दिया गया।

शर्मा ने कहा कि इस हमले में किसान शामिल नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह