Punjab Assembly Polls: पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया भाजपा में, कांग्रेस को झटका, प्रताप सिंह बाजवा के भाई फतेह सिंह समेत तीन विधायक भी शामिल
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2021 14:27 IST2021-12-28T13:57:00+5:302021-12-28T14:27:42+5:30
Punjab Assembly Polls: पंजाब के मौजूदा कांग्रेस विधायक फतेह सिंह बाजवा भी भाजपा में शामिल हो गए।

मोंगिया पंजाब चुनाव लड़ सकते हैं। 2001 में डेब्यू किया था।
Punjab Assembly Polls: पंजाब में आगामी चुनाव से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस विधायक फतेह सिंह बाजवा भी भाजपा में शामिल हो गए। बाजवा कांग्रेस सांसद के भाई हैं।
पंजाब के तीन विधायक फतेह जंग बाजवा, बलविंदर सिंह लड्डी और राणा गुरमीत सोढ़ी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। 44 वर्षीय मोंगिया ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के लिए केंद्र में सत्तारूढ़ दल की प्राथमिक सदस्यता ली। राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में पार्टी नेताओं की मौजूदगी में मोंगिया को भाजपा में शामिल हुए।
I want to serve the people of Punjab by joining the Bharatiya Janata Party. Today, there is no other party that can work better than the BJP for the development of the country: Dinesh Mongia at BJP headquarters in Delhi pic.twitter.com/GRey1SC94L
— ANI (@ANI) December 28, 2021
मोंगिया पंजाब चुनाव लड़ सकते हैं। 2001 में डेब्यू किया था। भारत के लिए 57 वनडे मैच खेले, जिसमें 1230 रन बनाते हुए 14 विकेट भी हासिल किए थे। भारत के लिए सीमित अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर पंजाब के रहने वाले हैं। पंजाब से जहां कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होंगे।
2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया और 10 साल बाद शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया। आम आदमी पार्टी 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 20 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। शिरोमणि अकाली दल ने 15 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को तीन सीटें मिली थीं।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। कादियां से विधायक बाजवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। बाजवा के अलावा पंजाब से कांग्रेस के मौजूदा विधायक बलविंदर सिंह लड्डी भी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। ये नेता ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुए हैं जब एक दिन पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की।
इस मुलाकात के बाद भाजपा और इन दोनों नेताओं के दलों के औपचारिक गठबंधन की घोषणा की गयी। भाजपा में नेताओं का स्वागत करते हुए शेखावत ने कहा कि अन्य दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि पार्टी की पंजाब में पकड़ मजबूत हो रही है। पिछले कई दिनों में भाजपा पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए नेताओं और प्रतिष्ठित शख्सियतों को पार्टी में शामिल कर रही है।